झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने की जियाडा की बैठक, औद्योगिक क्षेत्रों का होगा पुर्ननिर्माण

झारखंड में पहली बार 10 औ़द्योगिक क्षेत्रों का पुननिर्माण किया जाएगा, इसके साथ ही स्‍टेट ऑफ आर्ट के रूप में उसका डेवलेपमेंट किया जाएगा। जियाडा के तहत रांची , आदित्‍यनगर, संतातल परगान प्रक्षेत्र के विभिन्‍न औद्योगिक क्षेत्रों की आधारभूत संरचना निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग की तरफ से तैयार डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है।

Jharkhand CM Hemant Soren

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्‍यक्षता में झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट आथॅरिटी (JIADA) के निदेशक मंडल की 12वीं निदेशक मंडल की मीटिंग में दी गई। बुधवार को प्रोजेक्‍ट भवन में आयोजित इस बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में अधिग्रहण किए बिना उपलब्ध भूमि के अनुसार अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर की फोर लेन, टू लेन और दस मीटर चौड़ी सड़क बनवाई जाएगी। वहीं 20 किलोमीटर की सड़क निर्माण होगा।

बैठक में बताया गया सभी 10आद्योगिक क्षेत्रों के डीपीआर के अनुसार उसकी आधारभूत सरंचना पर 135.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

वहीं सड़के किनारे नालियों का निर्माण होगा, सड़क किनारे डक्‍स भी निर्मित किए जाएंगे। इस डस्‍क को बनाने का उद्देश्‍य ये है कि ताकि केबल, बिजली के तार समेत अन्‍य प्रकार की यूटिलिटी के लिए सड़क पर तोड़-फोड़ ना करनी पड़े। इसके अलावा हरियाली के लिए सड़कों के किनारे और औद्योगिक क्षेत्रों में पौधारोपण भी होगा। इसके अलावा लाइट की चाक-चौबंद व्‍यवस्‍था की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+