झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने ED को दिया अपना संपत्ति का ब्योरा, जानिए क्या है पूरा मामला

Jharkhand CM Hemant Soren

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय को अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। साहिबगंज जिले में अवैध खनन के जरिए एक हजार करोड़ से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने बीते 17 नवंबर को हेमंत सोरेन से पूछताछ की थी। इसी दौरान उनसे उनकी संपत्ति का ब्योरा मांगा गया था। सीएम सोरेन ने ईडी को जो ब्योरा सौंपा है, उसका तफसील अभी सामने नहीं आ पाया है।

हेमंत सोरेन ने ED को दी ये जानकारी
बताया जा रहा कि सीएम हेमंत ने चुनावी हलफनामे में दर्ज संपत्तियों और उसके बाद दो साल के इनकम टैक्स रिटर्न के आधार पर संपत्ति के बारे में ईडी को बताया है। माना जा रहा कि ईडी ने भी अपने अलग-अलग सोर्स और जांच के दौरान कई संपत्ति की जानकारी जुटाई है। हेमंत सोरेन की ओर से सौंपे गए ब्योरे के आधार पर इनका क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाएगा।

17 नवंबर को हुई थी पूछताछ
अवैध खनन की जांच कर रही ईडी ने सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश और बच्चू यादव के खिलाफ विशेष पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। इसमें दावा किया गया कि प्रेम प्रकाश ने कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल और साहिबगंज निवासी झामुमो नेता पंकज मिश्रा के साथ मिलकर मनी लांड्रिंग की है। चार्जशीट में यह भी दावा किया गया कि इन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संरक्षण मिलता रहा है। इसी के आधार पर ईडी ने उनसे बीते 17 नवंबर को पूछताछ की थी।

ईडी ने सीएम हेमंत से पूछे थे कई सवाल
ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन से पूछा था कि साहिबगंज में पंकज मिश्रा के संरक्षण में चल रहे अवैध खनन के रैकेट के बारे में उन्हें जानकारी थी या नहीं? इस बारे में उन तक कोई शिकायत पहुंची या नहीं? अगर पहुंची तो उन्होंने कोई कार्रवाई की या नहीं? मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश और कारोबारी अमित अग्रवाल से रिश्तों के बारे में भी हेमंत सोरेन से सवाल किए गए थे। अवैध खनन के मामलों में छापेमारी के दौरान ईडी ने जो साक्ष्य जुटाए हैं, उनके आधार पर भी सीएम से कई जानकारियां मांगी गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+