झारखंडः जिला स्तरीय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना पर मिले 93 आवेदनों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत शुक्रवार को उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई।

रांची,24 दिसंबरः मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत शुक्रवार को उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने सर्वप्रथम जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रामगढ़ जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी ली।
इस संबंध में हो रहे कार्यों की जानकारी देने के उपरांत जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में योजना का लाभ लेने के उद्देश्य से कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने समिति के सदस्यों के साथ सभी आवेदनों पर चर्चा करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को योजना का लाभ देने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।












Click it and Unblock the Notifications