CM Hemant Soren करेंगे शिलान्यास, 484.35 करोड़ से सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का होगा निर्माण
देवघर व जामताड़ा जिलान्तर्गत सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के शिलान्यास समारोह को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गयी हैं। देवघर व जामताड़ा जिलांतर्गत सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति कुल 484.35 करोड़ रुपए है। इससे कुल 1 लाख 11 हजार 174 आबादी लाभान्वित होगी।
कुल 13 हजार 164 हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र लाभान्वित होगी। देवघर जिले के सारठ व करौं समेत विद्यासागर, जामताड़ा प्रखंड के कुल 27 पंचायतों को देवघर एवं जामताड़ा जिलान्तर्गत सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का लाभ प्राप्त होगा। सोमवार को जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार व उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंगलवार के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव प्रशांत कुमार, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा चौपर के लैंडिंग स्थल का निरीक्षण करने के अलावे हेलीपैड से शिलान्यास व सभा स्थल तक जाने वाले रुटलाइन का निरीक्षण करते हुए विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत बनने वाले इंटेक वेल, इलेक्ट्रिक वार्ड, टैंक, पंप हाउस आदि किए जाने वाले कार्यों का निरीक्षण करते हुए सचिव प्रशांत कुमार ने जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में सचिव प्रशांत कुमार, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट द्वारा कार्यक्रम स्थल, शिलान्यास स्थल का निरीक्षण कर किए जा रहे कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
कौन-कौन रहे मौजूद :-
इस दौरान निरीक्षण के क्रम में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त डॉ. कुमार ताराचंद, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र बंका, जिला नजारत उपसमाहर्ता परमेश्वर मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला योजना पदाधिकारी मनोज मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सारठ पल्लवी सिन्हा, अंचलाधिकारी सारठ, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, चित्रा थाना प्रभारी राजीव कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीसी सेल के प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे.यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications