'झाड़ू वाला आया, यूपी से कचरा निकाल', निकाय चुनाव को लेकर AAP का ट्वीट

दिल्ली एमसीडी में जीत के बाद आम आदमी पार्टी यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी ने अभियान की पूरी तैयारी कर ली है। आम आदमी पार्टी यूपी के एक ट्वीट की जमकर चर्चा हो रही है।

Sabhajeet Singh

UP Nikay Chunav: दिल्ली निगम चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने यूपी में भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। पार्टी पूरे प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। ऐसे में आम आदमी पार्टी यूपी की ओर किया गया एक ट्वीट चर्चा में है। पार्टी के ट्वीटर हैंडल के ट्वीट में लिखा है, "'झाड़ू वाला आया, यूपी से कचरा निकाल"। दरअसल, इस लाइन को यूपी नगर निकायों में कूड़ा एकत्र करने नगर पालिका के वाहनों के लिए किया जाता है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर तंज कसा है।

आप राज्य प्रभारी सभाजीत सिंह ने कहा है कि पार्टी मेयर पद की सभी सीटों, निकायों के वार्डों और नगर पंचायत सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। ऐसे में आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय हो गई है। AAP UP के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया तो लोग यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लेने लगे।

AAP UP ने किया ये ट्वीट
AAP UP के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया,"झाड़ू वाला आया, यूपी से कचरा निकाल।" पार्टी के ट्वीटर हैंडल से इस पोस्ट के साथ एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें एक कचरे की गाड़ी में बीजेपी के झंडे फेंके गए हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा किये गए इस ट्वीट पर कुछ लोगों ने पार्टी का समर्थन भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+