Make in Odisha Conclave में भाग लेने के लिए जापान, जर्मनी और नॉर्वे ने जताई सहमति: उद्योग सचिव
भुवनेश्वर,2 नवंबरः जापान, जर्मनी, नॉर्वे की तरफ से मेक-इन ओडिशा कनक्लेव (Make in India Conclave) में भाग लेने के लिए अपनी सहमति जतायी गई है जबकि और अधिक देश भी इस सम्मेलन में भाग लेने की जानकारी मंगलवार को उद्योग सचिव ह
भुवनेश्वर,2 नवंबरः जापान, जर्मनी, नॉर्वे की तरफ से मेक-इन ओडिशा कनक्लेव (Make in India Conclave) में भाग लेने के लिए अपनी सहमति जतायी गई है जबकि और अधिक देश भी इस सम्मेलन में भाग लेने की जानकारी मंगलवार को उद्योग सचिव हेमंत शर्मा ने दी। उद्योग सचिव ने कहा कि प्रदेश में इंडस्ट्री लगाने के लिए 230 कंपनियों ने आवेदन किया है। इस निवेशक सम्मेलन का लाभ हमें जरूर मिलेगा।

सम्मेलन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू: उद्योग सचिव
उद्योग सचिव हेमंत शर्मा ने कहा है कि सम्मेलन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 1 दिसंबर की सुबह प्लेनरी सेशन आयोजित किया जाएगा। दोपहर बिजनेस लीडर्स टॉक चलेगा जिसमें शीर्ष कारोबारी अपनी बात रखेंगे। पेट्रोकेमिकल्स, केमिकल्स, मेट्रोलॉजी, स्टील डेवलेपमेंट, फर्टिलाइजर, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि के क्षेत्र में राज्य कैसे विकास कर सकता है और इसमें बड़े उद्योगों की क्या भूमिका होगी, इस पर चर्चा होगी। 2 और 3 तारीख को राज्य सरकार के विभिन्न विभाग, उद्योगों के विकास के लिए अपनी नई नीतियां और नए संस्करण जारी करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य में स्टील और एल्युमीनियम प्रचुर मात्रा में हैं। मूल्य वर्धित उत्पादों को विकसित करने के लिए इसका उपयोग करने वाली किसी भी कंपनी को प्राथमिकता दी जाएगी।यदि कोई कंपनी बंदरगाह के पास निर्यात इकाई शुरू करेगी तो उस औद्योगिक कंपनी को वरीयता दी जाएगी।
सम्मेलन के लिए तैयारी पूरी
पश्चिम ओडिशा में बीजू आर्थिक गलियारे को औद्योगिक विकास योजना में शामिल किया गया है। मक्का, कपास, चावल, बादाम सहित नए खाद्य उत्पादों के विकास और निर्यात को महत्व दिया जाएगा।
इन सभी मामलों में कैपिटल इनवेस्टमेंट सब्सिडी, बिजली के लिए कुछ छूट, स्टांप शुल्क, सस्ती जमीन आदि मुहैया की जाएगी। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री के 5 रोड शो पहले ही हो चुके हैं। कुल मिलाकर 10 रोड शो हुए हैं।
इनमें से 230 कंपनियों ने राज्य में उद्योग लगाने के लिए आवेदन किया है। यहां उद्योग लगाने में अपनी रूचि दिखा चुके कुछ नए निवेशक भी आएंगे। बड़े-बड़े उद्योग इस सम्मेलन में आने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications