Krishna Janmashtami: हरियाणा में 6 को नहीं 7 सितंबर को रहेगी जन्माष्टमी की छुट्टी
Krishna Janmashtami: हरियाणा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बना सस्पेंस अब खत्म हो गया है। हरियाणा सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 7 सितंबर को हरियाणा में जन्माष्टमी का अवकाश घोषित किया गया है।
पहले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश 6 सितंबर, 2023 को घोषित किया गया था। वहीं, अब सीएमओ हरियाणा के ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट कर संशोधित आदेश जारी किया है।

ट्वीट करते हुए लिखा, 'जन्माष्टमी के त्योहार के अवसर पर हरियाणा सरकार ने 7 सितंबर, 2023 को अवकाश करने की घोषणा की है। पहले यह अवकाश 6 सितंबर, 2023 को अधिसूचित किया गया था।'
हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल की तरफ से इसका नॉटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि 7 सितंबर को गैजेटेड होलिडे रहेगा। यह अवकाश सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, शिक्षा विभाग और दूसरे संस्थानों के लिए लागू रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications