Jamshedpur : न्यू ईयर पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई, होटलों और ढाबों पर अभी से छापेमारी
Jamshedpur : नए साल पर अवैध शराब बिक्री शराब पीकर हुड़दंग मचाने और शराब पीकर वाहन चलाने का काम करते हैं। पुलिस प्रशासन अराजक तत्वों पर विशेष सावधानी बरत रहे हैं।

जमशेदपुर: नया साल दरवाजे पर है, सभी नए साल के इस पल को खुलकर जीना चाहता है। लोग एक नई उमंग के साथ नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं, लेकिन इन्हीं में कुछ अराजक तत्व भी होते हैं जो नए साल के आगमन पर अवैध शराब बिक्री, शराब पीकर हुड़दंग मचाने और शराब पीकर वाहन चलाने का काम कर कानून को हाथ में लेने का काम करते हैं, जिससे आम जनता परेशान होती है। प्रशासन इसे लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है।
किसी भी तरह से अवैध शराब की बिक्री नहीं हो, इसे लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने सभी अंचल अधिकारी और कार्यपालक दंडाधिकारी को आबकारी विभाग और संबंधित थाना की पुलिस के साथ लाइन होटल और ढाबों में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने सभी सीओ को निर्देश दिया है कि अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करते हुए लगातार जांच अभियान चलाएं।
चूंकि यह नव वर्ष के जश्न का समय है, इसलिए नजर रखें और आसपास के राज्यों से सड़क या किसी भी माध्यम से आने वाली अवैध शराब पर रोक लगाएं। उपायुक्त ने कहा कि नया वर्ष खुशियां मनाने के लिए है ना कि शराब पीकर हुड़दंग करने और दूसरों की खुशियों में बाधा पैदा करने के लिए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि नव वर्ष की खुशियों का आगमन अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाएं, दूसरों की भावनाओं का भी सम्मान रखें।












Click it and Unblock the Notifications