Jagananna Ammavodi: माताओं के खाते में 6392 करोड़ जमा करेंगे सीएम जगन मोहन रेड्डी

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी जगनन्ना अम्मावोडी योजना के तहत 42,61,965 माताओं के बैंक खातों में 6,392.94 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जमा करेंगे। इससे 83,15,341 छात्रों को लाभ होगा।

सीएम जगन बुधवार को पार्वतीपुरम-मण्यम जिले के कुरुपम में औपचारिक रूप से सहायता वितरित करेंगे। योजना के मुताबिक गरीब और जरूरतमंद माताओं को अपने बच्चों को स्कूल भेजना सुनिश्चित करने के लिए 15,000 की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। ये योजना कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक पढ़ने वाले बच्चों की माताओं के लिए लागू है। अब तक योजना के तहत लाभार्थियों को 26,067.28 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

Jagan Mohan Reddy

सरकार ने स्कूलों में ड्रॉपआउट दर को कम करने के इरादे से ये योजना शुरू की थी क्योंकि लाभ प्राप्त करने के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य है। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सरकार की पहल से आंध्र प्रदेश का सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) बढ़ा है।

अम्मा वोडी के अलावा सरकार ने स्कूल के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए "नाडु-नेडु" योजना भी शुरू की। स्कूलों में उचित शौचालय सुविधाओं की कमी स्कूल छोड़ने का प्रमुख कारण रही है, इसलिए सरकार प्रत्येक छात्र की अम्मावोडी सहायता से "शौचालय रखरखाव निधि" (टीएमएफ) में 1,000 जमा कर रही है। रख-रखाव कोष के प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों एवं अभिभावक समितियों को सौंपी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+