बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार दौरा कर रहे जगन मोहन रेड्डी, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं।
अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। वह बुधवार सुबह राजामहेंद्रवरम आर एंड बी गेस्टहाउस से निकले। यहां उन्होंने पीड़ितों को मिल रहे राहत कार्यों के बारे में पूछताछ की और अधिकारियों को अहम निर्देश दिए। वह अल्लूरी सीतारामाराजू और एलुरु जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार वह राजमहेंद्रवरम आर एंड बी गेस्ट हाउस से रवाना होकर अल्लूरी सीतामराजू जिले के चिंतूर पहुंचेंगे। वाईएस जगन पहले अल्लूरी जिले के चिंतूर मंडल के कुयुगुरु गांव जाएंगे और फिर चट्टी गांव में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। सीएम जगन दोपहर में एलुरु जिले पहुंचेंगे और वेलेरुपडु मंडल के कन्नयागुट्टा गांव में बाढ़ प्रभावित गांवों से संबंधित फोटो गैलरी का निरीक्षण करेंगे। बाद में मुख्यमंत्री तिरुमालापुरम और नरलावरम गांवों के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम को अपना दौरा पूरा करने के बाद तडेपल्ली के लिए रवाना होंगे।












Click it and Unblock the Notifications