जनता के गुस्से से बचने के लिए जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराएगी जगन सरकार- चंद्रबाबू नायडू
टीडीपी सुप्रीमो और विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी राज्य में विधानसभा चुनाव जल्दी कराएंगे।
हैदराबाद, 9 मार्च। टीडीपी सुप्रीमो और विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी राज्य में विधानसभा चुनाव जल्दी कराएंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि जगन मोहन जल्द से जल्द राज्य में चुनाव कराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों में जगन सरकार के खिलाफ काफी गुस्सा है और ज्यादा देरी से उनके लिए प्रदेश की जनता की नाराजगी का सामना करना असंभव हो जाएगा।

मंगलवार को टीडीपी के केंद्रीय कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पर एक सभा को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि लोग जगन को घर भेजने के मौके का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या जगन सरकार को महिला दिवस मनाने का नैतिक अधिकार है? नायडू ने कहा कि जब जगह अपनी बहनों के साथ उचित व्यवहार नहीं कर सकते तो राज्य की बाकी महिलाओं को कैसे न्याय दिला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में 663 दिनों में सबसे कम कोरोना केस, बीते 24 घंटों में 3,993 नए मामले, एक्टिव केस 49 हजार
नायडू ने कहा कि जगन को सार्वजनिक तौर पर अपनी बहन सुनीता से माफी मांगनी चाहिए। नायडू ने कहा कि वाईएसआरसी सरकार को हराकर कौरव सभा को गौरव सभा में बदलने तक वह विधानसभा में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने वाईएसआरसी सरकार के अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को निशाना बनाया। मेरी पत्नी कभी राजनीति में नहीं रही, लेकिन वह चरित्र हनन का शिकार हो गई।'












Click it and Unblock the Notifications