भारत में 663 दिनों में सबसे कम कोरोना केस, बीते 24 घंटों में 3,993 नए मामले, एक्टिव केस 49 हजार
भारत में 663 दिनों में सबसे कम कोरोना केस, बीते 24 घंटों में 3,993 नए मामले, एक्टिव केस 49 हजार
नई दिल्ली, 08 मार्च: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर में बहुत तेजी से गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 08 मार्च के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 663 दिनों के बाद सबसे कम दैनिक कोविड-19 के आंकड़े सामने आए हैं। मंगलवार (08 मार्च) को देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,993 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 108 लोगों की मौत हुई है। वहीं देश में एक्टिव केसों की संख्या में भी गिरावट हुई है। देश में वर्तमान में एक्टिव केस 49 हजार 948 है।
Recommended Video

15 मई 2020 के बाद इतने कम कोरोना केस
देश में 3,993 दैनिक आंकड़े 663 दिनों के बाद सामने आए हैं। पिछली बार भारत के दैनिक नए मामले 4,000 से नीचे 15 मई 2020 को आए थे, जब देश में 3,967 ताजा मामले दर्ज किए गए थे। लगातार 30 दिनों से भारत में दैनिक कोरोना मामले मामले एक लाख से कम आ रहे हैं। ये दूसरा दिन है, जब कोरोना के दैनिक मामले 5,000 से कम रही है।

देश में कोरोना से होने वाली मौत 5.15 लाख के पार
देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 15 हजार 210 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के कुल केसों की संख्या 4,29,71,308 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से कुल रिकवरी 42406150 है।

देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.68 फीसदी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.13 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय कोरोना रिकवरी रेट में और सुधार हुआ है और 98.68 प्रतिशत हो गया है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 179,13, 41,295 है।












Click it and Unblock the Notifications