आंध्र प्रदेश में वित्तीय आपातकाल लगाने के लिए अनुकूल स्थिति पैदा कर रही जगन सरकार- टीडीपी

बुधवार को तेलुगु देशम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवी रेड्डी ने कहा कि वाईएसआरसीपी के भ्रष्टाचार के कारण राज्य में वित्तीय संकट और क्रेडिट रेटिंग में गिरावट की वजह से वित्तीय आपतकाल के लिए अनुकूल स्थिति पैदा हो गई है।

हैदराबाद, 20 जनवरी। बुधवार को तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवी रेड्डी ने आंध्र प्रदेश में 'वित्तीय आपातकाल' को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसीपी के भ्रष्टाचार के कारण वित्तीय संकट और क्रेडिट रेटिंग में गिरावट की वजह से वित्तीय आपतकाल के लिए अनुकूल स्थिति पैदा हो गई है।

GV Reddy

टीडीपी नेता ने दावा किया कि जाहिर तौर पर जगन रेड्डी शासन केंद्र को वित्तीय आपातकाल लगाने के लिए अनुच्छेद 360 को लागू करने के लिए स्थितियां बना रहा है। अनुच्छेद 360 आमतौर पर तब लगाया जाता है जब कोई राज्य गंभीर वित्तीय संकट और क्रेडिट रेटिंग में भारी गिरावट के कारण अपने ऋण चुकाने में सक्षम नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: आंध्र: संक्रांति पर गुडीवाड़ा में जुए के आयोजन को लेकर टीडीपी ने डीजीपी को लिखा पत्र, की कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि यदि आंध्र प्रदेश में अनुच्छेद 360 लागू हो जाता है तो इसके लिए पूरी तरह से जगन सरकार जिम्मेदार होगी और इसके लिए सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की अंधाधुंध लूट, अव्यवहारिक वादे और अक्षमता मुख्य कारक होंगे। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसी सरकार ने वित्तीय गड़बड़ियों के कारण कर्मचारियों के वेतन लाभ में भी कटौती की है। रेड्डी ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, मंत्रियों और विधायकों पर अनियंत्रित वित्तीय अनियमितताएं करने का आरोप लगाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+