गौ माता की देखभाल करना हर इंसान का कर्तव्य: दुष्यंत चौटाला
हिसार, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है और गौ माता की देखभाल करना हर इंसान का कर्त्तव्य हैं। वे मंगलवार को गोपाष्टमी के पावन अवसर पर आग्रोहा स्थित वैष्णव अग्रसेन गौशाला पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गौशाला में गौ सेवा एवं गौ पूजन किया तथा गौशाला की परिक्रमा की। गौशाला कमेटी की तरफ से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते हुए सम्मान किया गया।

साथ ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की बधाई भी दी और कहा कि आज हरियाणा देशभर में अग्रणी राज्यों में से एक हैं। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राज्य मंत्री अनूप धानक, जेजेपी जिला प्रधान रमेश गोदारा, जिला प्रभारी तारा चंद, तरुण गोयल आदि मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वहां उपस्थित गोभक्तों से चर्चा करते हुए कहा कि गौसेवा तथा गौसंरक्षण मनुष्य के लिए सबसे बड़ा दान पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि गौवंश की सेवा करने से व्यक्ति को आत्मिक एवं अध्यात्मिक संतुष्टि मिलती है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सांसद कार्यकाल से ही उन्हें बहुत बार गौशालाओं में जाकर गौ सेवा करने का अवसर मिला है।












Click it and Unblock the Notifications