अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर AAP में शामिल

हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कुनबा मजबूत हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरिंदर को पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने 'आप' की सदस्यता दिलाई।

Gurvinder urf Kala

हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को पार्टी में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गुरविंदर शामिल हुए। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता नेता अनुराग ढांडा मौजूद रहे। उन्होंने गुरिंदर को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में शामिल हुए ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बेहतर शिक्षा और बेहतर इलाज और जनता के लिए फ्री मूलभूत सुविधाओं की नीतियों से प्रदेश के लोग प्रभावित है।

आम आदमी पार्टी की नीतियों से पूरे प्रदेश में रुझान बढ़ रहा है। सैंकड़ों की संख्या में लोग रोजाना आम आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। ये बात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कही। वे सोमवार को हल्का गुहला के गांव कंगथली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर उर्फ काला (Gurvinder) आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम की आयोजक मीना सैनी और अनीता रानी रहीं।

अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बेहतर शिक्षा और बेहतर इलाज और जनता के लिए फ्री मूलभूत सुविधाओं की नीतियों से प्रदेश के लोग प्रभावित है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और बीजेपी की दमनकारी नीतियों से पूरे प्रदेश की जनता दुखी है।

प्रदेश में जनता के सामने आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार ने अपने 6 महीने के कार्यकाल में 500 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक खोलकर जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम किया है और शिक्षा के क्षेत्र में किए दिल्ली और पंजाब में किए गए कामों से पूरे प्रदेश के लोग प्रभावित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+