डीएनडी एक्सप्रेस-वे पर मंडकौला में बनेगा इंटरचेंज

Interchange will be made in Mandkaula on DND Expressway

डीएनडी एक्सप्रेस-वे पर पलवल जिले के मंडकौला में इंटरचेंज बनाये जाने की मांग को लेकर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 38 वें दिन समाप्त हो गया। गुर्जर मंगलवार की सायं स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और हजारों की संख्या में मौजूद किसानों को यहां इंटरचेंज बनाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कर दिया।

केन्द्रीय मंत्री ने इस बड़ी मांग को पूरा करके पलवल जिले को बड़ी सौगात दी है, जिससे अब यह क्षेत्र भी सीधे मुम्बई से जुड़ जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र के विधायक प्रवीण डागर, 52पाल/खाप के प्रधान अरुण जेलदार, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत, बलजीत डागर, धर्मबीर, हरजीत डागर, करण सिंह नम्बरदार सहित अनेक पाल/खापों के मौजिज लोग व ग्रामीण उपस्थित थे।

80 गांवों को होगा सीधा लाभ

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए और आस-पास के इन 80 गांवों की उन्नति व प्रगति के लिए इस एक्सप्रेस-वे पर पलवल जिले में उतार व चढ़ाव बहुत जरूरी था इसलिए इस कनेक्टिविटी का लाभ आस-पास के गांवों को मिले जिसके इसलिए उनकी मांग जायज थी। इनकी इस मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने समझा और इनकी मांग पूरा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि किसानों की जो मांग थी उसको सरकार ने पूरा करने का काम किया है। यहां इंटरचेंज बन जाने से आस-पास के करीब 80 गांव को इसका सीधा लाभ होगा और यह क्षेत्र भी अग सीधे दिल्ली-मुम्बई से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद-पलवल लोकसभा क्षेत्र में पडने वाले दोनों जिलों के विकास कार्य करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+