सीएम KCR के खिलाफ किसके कहने पर लिखी गईं अभद्र पोस्ट, सुनील कानूगोलू ने बताया
तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी के चुनावी रणनीतिकार सुनील कानूगोलू पूछताछ के लिए सोमवार सुबह सेंट्रल क्राइम स्टेशन (CCS) के साइबर क्राइम अधिकारियों के सामने पेश हुए।
id="toptextpromo"> id='top-searched-articles'>हैजराबादः तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी के चुनावी रणनीतिकार सुनील कानूगोलू पूछताछ के लिए सोमवार सुबह सेंट्रल क्राइम स्टेशन (CCS) के साइबर क्राइम अधिकारियों के सामने पेश हुए। सुनील कानूगोल पर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और अन्य राजनीतिक नेताओं के खिलाफ ऑनलाइन अपमानजनक सामग्री प्रकाशित के आरोप में केस दर्ज है। आपको बता दें कि अभी एक महीने पहले ही माधापुर में कांग्रेस के इलेक्शन वॉर रूम के दफ्तर पर पुलिस की छापेमारी हुई थी।
पुलिस
को दिए अपने बयान में कानूगोलू ने कहा कि वो दिल्ली से काम करते हैं और हैदराबाद में टीम के काम में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हैं। ये टीम केवल टीपीसीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मल्लू रवि के निर्देशों का पालन कर रही थी। कानूगोलू के बयान के आधार पर पुलिस ने मल्लू रवि को सीआरपीसी की धारा 41-ए के तहत 12 जनवरी को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस जारी किया। हालांकि, कानूनगोलू को पूछताछ के लिए दोबारा नहीं बुलाया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>सोमवार
को कानूगोलू कांग्रेस नेता अनिल कुमार यादव के साथ साइबर क्राइम थाने पहुंचे। उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई और उनका बयान दर्ज किया गया। थाने से निकलते वक्त उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि कानूगोलू ने अपने बयान में उल्लेख किया है कि उनकी माधापुर टीम ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं के निर्देश पर विभिन्न राजनीतिक नेताओं के खिलाफ कथित पोस्ट डाले।











Click it and Unblock the Notifications