हरियाणा: किसानों को तोहफा, गेहूं के MSP में बढ़ोतरी, 2125 रुपए प्रति क्विंटल में होगी खरीद
किसानों को तोहफा, गेहूं के MSP में बढ़ोतरी, 2125 रुपए प्रति क्विंटल में होगी खरीद
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार की ओर से गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 110 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। इसके बाद हरियाणा में अब 2,125 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से गेहूं की खरीद की जाएगी। केंद्र की इस घोषणा से सरसों के भाव भी 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं। हरियाणा BJP ने केंद्र के इस फैसले का स्वागत किया है।

गेहूं और सरसों के अलावा दाल व तिलहन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर के भाव में 500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की है। सरकार ने जौ के भाव में 100 रुपये, चना के भाव में 105 रुपये और सूरजमुखी के भाव में 209 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है।
हरियाणा के CM मनोहर लाल ने PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दलहन व तिलहन की 6 रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 105 से लेकर 500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी करने के निर्णय के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। CM ने कहा कि यह निर्णय किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की वचनबद्धता की दिशा में एक और कदम है।
BJP प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने रबी सीजन की प्रमुख फसलों का नौ प्रतिशत तक MSP बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र तोमर का आभार व्यक्त किया है। केंद्र में मोदी सरकार ने रबी सीजन की प्रमुख फसलों का MSP बढ़ाकर देशभर के करोड़ों किसानों को दिवाली के पावन पर्व का तोहफा देने का काम किया है। कल PM मोदी ने किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त जारी कर 16 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचाए हैं। आज किसान हित में बड़ा निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications