Madhya Pradesh: ताप्ती नदी में अवैध खनन, AAP ने किया विरोध, कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश में ताप्ती और उसकी सहायक नदियों में रेत की अवैध खुदाई पर रोक नहीं लग रही है। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं इसलिए ये फिर मुद्दा बन गया है। इस बार कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है।

Madhya Pradesh News: बुरहानपुर बुरहानपुर में ताप्ती और उसकी सहायक नदियों में रेत की अवैध खुदाई पर रोक नहीं लग रही है। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं इसलिए ये फिर मुद्दा बन गया है। इस बार कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी मोर्चा खोल दिया है।

Arvind Kejriwal

बुरहानपुर में खनिज विभाग ने नौ रेत खदानों की सार्वजनिक नीलामी के तीन टेंडर जारी किए हैं। तीसरे टेंडर की 14 अक्टूबर यानी आज आखिरी तारीख है। लेकिन रेत कारोबारियों ने अपना सिंडिकेट बना लिया है। रेत खदानों की सरकारी बोली साढ़े सात करोड़ रुपए है। कारोबारी इसे अधिक बता रहे हैं। उन्होंने टेंडर भरने में रुचि नहीं दिखाई। उधर 1 अक्टूबर से जिले में बैकडोर रेत खनन शुरू हो गया है। ठेकेदारों के प्रतिनिधि एक ट्रैक्टर ट्रॉली के एवज में ढाई हजार से 3000 रुपए रॉयल्टी के नाम पर वसूल रहे हैं। लेकिन ये रॉयल्टी सरकारी खजाने में जमा नहीं की जा रही।

रॉयल्टी के नाम पर सरकार को लगा रहे चूना
ताप्ती और उसकी सहायक नदियों पर जेसीबी पोकलेन से खनन करने पर नदियां छलनी हो रही हैं। इससे आने वाले दिनों में गंभीर परिणाम देखने मिलेंगे। लंबे समय से हो रहे अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने चुप्पी साध रखी थी। इस पर जिला कांग्रेस कमेटी, आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नौशाद अली अंसारी ने बुरहानपुर एसडीएम को ज्ञापन देकर अवैध उत्खनन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+