आइआइटी दिल्ली और हरियाणा सरकार के बीच करार, छात्रों को रिसर्च और स्टार्टअप के लिए मिलेगा मार्गदर्शन

चंडीगढ़, 27 जुलाई। आइआइटी दिल्ली और हरियाणा सरकार के बीच एक करार हुआ है। इसके तहत आइआइटी दिल्ली के ज्ञानी हरियाणा के विश्वविद्यालयों और कालेजों के छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। छात्रों को स्टार्टअप के लिए प्रेरित किया जाएगा एवं शोध में भी उनकी मदद की जाएगी। इसी के तहत शनिवार को आइआइटी के सोनीपत कैंपस में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के कालेजों के स्टूडेंट क्लब हिस्सा लेंगे।

IIT Delhi will help Haryana students in startups and research

आइआइटी दिल्ली प्रशासन ने बताया कि छात्रों ने पर्यावरण प्रदूषण समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए कई उत्पाद बनाए हैं, जिन्हें प्रदर्शित किया जाएगा। कृषि अवशेष, मेडिकल टेक्नोलाजी, स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियां, ग्रीन ऊर्जा, वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन, क्वांटम टेक्नोलाजी पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। हाल ही में हुए रोबोकान की टीम भी इसमें शामिल होंगी। आइआइटी की ओर से बनाए गए सोडियम आयन बैटरी, कोविड डिटेक्शन किट भी प्रदर्शित की जाएगी।

आइआइटी दिल्ली सोनीपत कैंपस में ड्रोन टेक्नोलाजी पार्क भी विकसित करेगा। आइआइटी प्रशासन ने बताया कि यहां नए पायलट को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ड्रोन के विविध पहलुओं पर शोध किए जाएंगे। यदि कोई कंपनी ड्रोन टेस्ट करना चाहे तो उसे भी जगह उपलब्ध कराई जाएगी। आइआइटी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के अनुरोध पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जवानों को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+