जेजेपी की 46 सीटें होंगी तो घोषणापत्र का हर वादा होगा पूरा: डॉ अजय सिंह चौटाला

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी हर क्षेत्र के समान विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी साल 2024 में होने वाले चुनावों की तैयारी में जुट गई है।

अजय चौटाला ने कहा कि अब पार्टी का अगला लक्ष्य 'मिशन 46' है क्योंकि प्रदेश के समुचित विकास के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में 46 का जादुई आंकड़ा प्राप्त करना बेहद जरूरी है।

ajay-singh-chautala

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिस दिन जेजेपी के 46 विधायक होंगे तो पार्टी अपने घोषणापत्र में किए गए हर एक वादे को पूरा करके जनता को लाभान्वित करने का काम करेगी। वे बुधवार को हिसार जिले के नारनौंद हलके में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली के साथ विभिन्न गांवों के जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

डॉ अजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग अपना संगठन नहीं बना पाए, उनके द्वारा सरकार बनाने का दावा करना हास्यास्पद लगता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन को लोग अब तक भूले नही है। उन्होंने यह भी कहा कि दुष्यंत चौटाला ने एक सांसद के तौर पर अपनी अद्वितीय कार्यशैली से हिसार का नाम पूरे देश मे चमकाया था और आज गठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री रहते हुए जनकल्याण के कार्य करने में निरन्तर लगे हुए है। अजय चौटाला ने कहा कि नारनौंद हलके की जनता ने बुरे से बुरे वक्त में भी उनका साथ दिया है और उन्होंने इसके लिए नारनौंद की जनता का आभार व्यक्त किया।

जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि प्रदेश की सभी पंचायतों में पारदर्शिता के साथ समान विकास करवाना जेजेपी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग सभी पंचायतों से विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव सरकार के पास आ रहे है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

बबली ने कहा कि जेजेपी और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की हरियाणा के विकास को लेकर सकारात्मक सोच से विपक्षी पार्टियों में अपने अस्तित्व को लेकर घबराहट का माहौल बना हुआ है और इसी कारण विपक्षी पार्टियां जेजेपी के खिलाफ अनर्गल व बेबुनियाद टिप्पणी करती घूम रही है।

विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान अजय चौटाला और देवेंद्र बबली बैलगाड़ी पर सवार होकर सभा स्थल तक भी पहुंचे और ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेजेपी राष्ट्रीय संगठन सचिव व खादी बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, जिला प्रभारी मास्टर तारा चन्द, जिलाध्यक्ष अमित बूरा, डॉ अजीत सिंह, सुनील मूंड, जिला पार्षद राजेन्द्र चहल सहित काफी संख्या में जेजेपी पदाधिकारी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+