पूनियां ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल तो बोले सीएम गहलोत- 'मैंने क्रांतिकारी काम किए'
सीएम गहलोत ने कहा कि 'मैंने क्रांतिकारी काम किए हैं,सरकार बनते ही वो काम किया जो देश में किसी राज्य में नहीं है।'

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी को करारा जवाब देते हुए कहा कि 'राज्य में कानून व्यवस्था एक बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि जिस प्रकार से NCRB की बुक हैं, उसका विश्लेषण करेंगे तो पाएंगे राजस्थान में स्थिति बहुत अच्छी है, फिर भी परसेप्शन जो आपने बनाया है उसका आपको लाभ नहीं लेने दूंगा, नेता प्रतिपक्ष महोदय परसेप्शन बनाना अलग बात है,सच्चाई दूसरी होती है। मैंने क्रांतिकारी काम किए हैं,सरकार बनते ही वो काम किया जो देश में किसी राज्य में नहीं है, कोई कम बात नहीं है कि FIR को कंपल्सरी कर दिया, कंपल्सरी नहीं थी तो भगा देते थे थानों से गरीबों को,लोगों को, FIR दर्ज नहीं करते थे,हालांकि उसका दुरुपयोग भी हुआ है,कुछ फर्जी भी होने लग गए हैं।'
'उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, वो कार्रवाई भी हम करवाएंगे। कंपल्सरी करने के बावजूद भी, अनिवार्य पंजीकरण नीति के बावजूद भी 2019 की तुलना में 2021 में करीब 5% अपराध कम दर्ज हुए, जबकि MP, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड समेत 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में अधिक दर्ज हुए हैं।'
आपको बता दें कि हाल ही में प्रदेश में लगातार हो रही गैंगवार की घटनाओं को लेकर प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी ने गहलोत सरकार पर हमला बोला था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा था कि 'आज आम आदमी न घर, न बाहर सुरक्षित है, प्रदेश में राजधानी के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने कई राउंड फायर किए, इसके कुछ समय बाद ही मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर में गैंगवार में गोलीमार कर हत्या कर दी गई, सच तो ये है कि राजस्थान में आए दिन गैंगवार की घटनाएं बढ़ रही हैं, गहलोत सरकार के शासन में राजस्थान में लोग असुरक्षित हैं. पूरे प्रदेश में जंगलराज का आलम है।'












Click it and Unblock the Notifications