हैदराबाद: रेवंत रेड्डी ने KCR को दी चुनौती, कहा- 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे को साबित करें
टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि वो और उनकी पार्टी के आलमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार एसए संपत कुमार अपना नामांकन दाखिल नहीं करेंगे, अगर यह साबित हो जाए क बीआरएस सरकार राज्य में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुफ्त बिजली का पेटेंट तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी का है।
उन्होंने कहा कि केसीआर का कहना है कि 24 घंटे बिजली की आपूर्ति है। मैं चुनौती दे रहा हूं कि अगर ये साबित हो जाए कि राज्य में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति है, तो संपत और मैं अपना नामांकन दाखिल नहीं करेंगे।

रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को आलमपुर, गडवाल और मकतल में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने सीएम केसीआर से पूछा कि अगर वह यह साबित नहीं करेंगे कि वो 24 घंटे बिजली नहीं दे रहे हैं तो क्या वह बीच सड़क पर जमीन पर अपनी नाक रगड़ने को तैयार हैं? कांग्रेस पार्टी को किसानों को मुफ्त बिजली देने, बकाया हटाने, मामले वापस लेने और 18 लाख पंपसेटों को मुफ्त बिजली देने का श्रेय दिया जाता है।
रेवंत रेड्डी ने सवाल किया कि अगर केसीआर ने वास्तव में एक करोड़ एकड़ भूमि को पानी दिया था, तो तेलंगाना में पंपसेट की संख्या 18 लाख से बढ़कर 25 लाख कैसे हो गई।
उन्होंने कहा कि केसीआर ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया है और कहा कि सीएम झूठ से लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। रेवंत रेड्डी ने कहा कि किसानों, महिलाओं और बेरोजगारों के सभी वर्गों में एक नया उत्साह था।












Click it and Unblock the Notifications