भारत में सबसे पसंदीदा GCC HUB बनकर उभरा है हैदराबाद, बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित कर रहा ये शहर
भारत वैश्विक कंपनियों के लिए सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बन चुका है। वहीं तेलंगाना का हैदराबाद अब बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) के लिए देश में सबसे पसंदीदा शहरों में से एक बनकर उभरा है।
2023 की पहली छमाही में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद विभिन्न क्षेत्रों में सात नए जीसीसी स्थापित करने और चार मौजूदा जीसीसी का विस्तार करने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों को प्रभावित करने में सक्सेज रहा।

बता दें इस तरह की उपलब्धि पाने वाली 11 जगहों में हैदराबाद के बाद एकमात्र अन्य शहर बेंगलुरु था, जहां तीन जीसीसी का विस्तार किया गया और आठ नए की घोषणा की गई।
NASSCOM की इंडिया जीसीसी ट्रेंड्स अर्धवार्षिक विश्लेषण रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई और पुणे के साथ प्रमुख नवाचार केंद्र के रूप में उभरे हैं।
जीसीसी यूनिट का हब बना हैददराबाद और बेंगलुरू
NASSCOM GCC रुझान रिपोर्ट ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ने का दिखा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु, हैदराबाद और एनसीआर एयरोस्पेस और डिफेंस जीसीसी के तीन प्रमुख केंद्र हैं। इन शहरों में देश की कुल जीसीसी इकाइयों का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है।
हैदराबाद भी तेजी से आगे बढ़ रहा
वर्तमान समय में एयरोस्पेस के क्षेत्र में जीसीसी यूनिट के वितरण के मामले में बेंगलुरू आगे है लेकिन हैदराबाद भी तेजी से आगे बढ़ रहा। बेंगलुरु और हैदराबाद में एयरोस्पेस और रक्षा जीसीसी में कुल स्थापित प्रतिभा का 75 प्रतिशत हिस्सा है। लगभग 22 प्रतिशत एयरोस्पेस और रक्षा जीसीसी के केंद्र तीन या अधिक शहरों में हैं।












Click it and Unblock the Notifications