हरियाणा में रेल प्रोजेक्टों के निर्माण को मिलेगी गति, एचआरआईडीसी कर रहा विकसित

चंडीगढ़, 4 अगस्त। हरियाणा में अब रेल प्रोजेक्टों के निर्माण को लेकर गति दी जाएगी। इसके लिए हरियाणा रेल संसाधन विकास निगम (एचआरआइडीसी) की ओर से प्राइवेट एजेंसी से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट(डीपीआर) व फिजिबलिटी रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी। निगम ने इस कंसलटेंसी के लिए सवा नौ करोड़ का टेंडर लगाया है।

HRIDC developing rail projects in Haryana

टेंडर आवंटित होने के बाद संबंधित एजेंसी की ओर से न केवल हरियाणा में रेल प्रोजेक्ट को लेकर डीपीआर व फिजिबलिटी रिपोर्ट तैयार की जाएगी, बल्कि प्रोजेक्ट को लेकर मौके की मिट्टी की जांच भी की जाएगी। एचआरआइडीसी की ओर से केएमपी के साथ-साथ पलवल से लेकर सोनीपत तक हरियाणा आर्बिटल कोरिडोर विकसित किया जा रहा है। अब हरियाणा में प्रदेश के जितने भी रेल प्रोजेक्ट स्वीकृत होंगे, उनको एचआरआइडीसी की ओर से ही विकसित किया जाएगा।

एचआरआइडीसी हरियाणा सरकार व रेल मंत्रालय की एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी है। एचआरआइडसी की ओर से कंसलटेंसी एजेंसी की सहायता इसलिए ली जा रही है ताकि भविष्य के रेल प्रोजेक्ट की ऐसी डीपीआर तैयार की जाए, जिसमें कम से कम जमीन का अधिग्रहण हो। नई रेल लाइन की लागत कम से कम आए, इसके लिए प्रभावशाली कदम क्या उठाए जाएं। रेल लाइन के अलाइनमेंट और राइट आफ वे के लिए डीपीआर ड्रोन सर्वे से तैयार होगी। ड्रोन सर्वे के दौरान जीओ टैग करते हुए एरियल वीडियो बनाना होंगा, जिसमें सभी एसेट्स जैसे पुल, लेवल क्रासिंग, स्टेशन आदि शामिल हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+