RPSC Recruitment 2022 : आरपीएससी ने निकाली हॉस्पिटल केयर टेकर की भर्ती, जानिए पूरी प्रकिया
RPSC Recruitment 2022 : आरपीएससी ने निकाली हॉस्पिटल केयर टेकर की भर्ती, जानिए पूरी प्रकिया
अजमेर, 1 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी द्वारा हॉस्पिटल केयर टेकर के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य और इच्छुक है। वे आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जून 2022 है। आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं। इसलिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। आरपीएससी भर्ती से संबंधित सभी जानकारी आगे दी गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत हॉस्पिटल केयर टेकर की कुल 55 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास काफी टाइम है लेकिन फिर भी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी समय में कई तरह की दिक्कत आ सकती है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता की जांच करें, क्योंकि अयोग्य उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
आरपीएससी केयर टेकर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमबीए की डिग्री या हॉस्पिटल मैनेजमेंट/हेल्थ केयर एडमिनिस्ट्रेशन में दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी के अलावा राजस्थान संस्कृति की भी अच्छी समझ या नॉलेज होनी चाहिए।
आयु सीमा
हॉस्पिटल केयर टेकर पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2023 को 18 से 40 होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों पर चयन की प्रक्रिया इंटरव्यू के द्वारा किया जाएगा। लिखित परीक्षा को लेकर भी अगर कोई अपडेट आती है जो आरपीएससी की वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications