मध्य प्रदेशः गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा विकास यात्रा में हुए शामिल
पीएम सम्मान निधि के रूप में हर किसान के खाते में एक साल में 10 हजार रुपए की राशि दी गई, यानि 7 साल में 70 हजार रुपए किसानों को सम्मान निधि के रूप में दिए गए।

दतिया के विधायक व मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया का सौन्दर्यीकरण व विकास महानगरों की तर्ज पर किया है। उन्होंने शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में दतिया को हब के रूप में विकसित कर दिया। प्रदेश की शिवराज सरकार ने जनता के हित में कई योजनाएं लागू की थी। 15 माह की कांग्रेस सरकार ने उन्हें बंद कर दिया था। शिवराज सरकार ने उन्हें फिर चालू कर दिया। प्रदेश के लोक निर्माण राज्य व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ ने यह बात कही।
वह ग्राम चिरूला में दतिया विधानसभा की विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे। यात्रा में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी शामिल थे। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि गांव के सभी पात्र आवासहीन परिवारों को दो साल के अंदर पक्के आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। पीएम सम्मान निधि के रूप में हर किसान के खाते में एक साल में 10 हजार रुपए की राशि दी गई, यानि 7 साल में 70 हजार रुपए किसानों को सम्मान निधि के रूप में दिए गए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत चिरूला गांव में 143 बालिकाओं के खाते में 2 करोड़ से अधिक का राशि दी गई।
मंत्रीद्वय ने चिरुला में 62 लाख 15 हजार रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात दी। यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश सक्सेना, जनपद दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश यादव, सीईओ जिला पंचायत कमलेश भार्गव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications