Haryana: शंख के आकार का होगा हिसार एयरपोर्ट, डिप्टी CM ने शेयर की तस्वीरें

करीब 7200 एकड़ में हिसार में हरियाणा का पहला बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। इस हवाई अड्डे को एक नवंबर तक ऑपरेशनल कर रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत हिसार से अलग-अलग राज्यों के नौ रूट पर हवाई सेवा शुरू की जाए।

Hisar airport will be shaped like a conch shell, Deputy CM shared pictures

हरियाणा के हिसार जिले में निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा शंख आकार का बनेगा। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ट्विटर हैंडल पर हिसार एयरपोर्ट के लिए नए टर्मिनल के डिजाइन की कई फोटो साझा की है। हिसार में एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

बता दें कि करीब 7200 एकड़ में हिसार में हरियाणा का पहला बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। सरकार का प्रयास है कि इस हवाई अड्डे को एक नवंबर तक ऑपरेशनल कर रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत हिसार से अलग-अलग राज्यों के नौ रूट पर हवाई सेवा शुरू की जाए। यहां 3000 एकड़ में मैन्युफैक्चरिंग हब भी विकसित किया जाएगा।

हिसार एयरपोर्ट पर रनवे के साथ टैक्सी स्टैंड और 23 मीटर चौड़ा टैक्सी-वे, पार्किंग स्टैंड, फायर स्टेशन का निर्माण भी इंटरनेशनल मानकों के हिसाब से किया जा रहा है। अत्याधुनिक तकनीक वाली लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे रात में भी हवाई जहाज लैंड कर सके।

इस एयरपोर्ट के बनने के बाद हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही यह एयरपोर्ट हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। आजादी के 70 साल बाद भी हरियाणा में एक भी पंजीकृत एयरपोर्ट नहीं था। मगर हिसार एयरपोर्ट के ऑपरेशनल होते ही हरियाणा को अपना पहला सबसे बड़ा एयरपोर्ट मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+