हिमाचल: 4 नवंबर को कांगड़ा पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, नगरोटा बगवां में करेंगी जनसभा
हिमाचल: 4 नवंबर को कांगड़ा पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, नगरोटा में करेंगी जनसभा
Himachal News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 4 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में चुनावी जनसभा होगी। जनसभा के लिए प्रियंका गांधी शिमला से ही नगरोटा जाएंगी। 7 नवंबर को प्रियंका गांधी की हमीरपुर में जनसभा प्रस्तावित है। हालांकि, यह कार्यक्रम अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुआ है।

उधर, कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत रक्कड़, जिला हमीरपुर के भोरंज और नाहन के तहत मिसरवाला में चुनावी जनसभाएं करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा बुधवार को सोलन में चुनाव प्रचार करेंगे। शाम को शिमला पहुंचकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications