प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को सोलन में करेंगी चुनावी शंखनाद, रैली स्थल के चयन में जुटे कांग्रेसी

प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को सोलन में करेंगी चुनावी शंखनाद, रैली स्थल के चयन में जुटे कांग्रेसी

शिमला, 04 अक्टूबर: हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला पहुंच चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी छराबड़ा पहुंचेगी जहां वो चुनाव को लेकर कांग्रेसी नेताओं से बैठक कर चुनावी मंथन करेंगी। बता दें, हिमाचल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय नेताओं को प्रचार के लिए लाने का कार्यक्रम बना रही है।

himachal pradesh election 2022: priyanka gandhi himachal tour on october 10 public meeting

हिमाचल प्रदेश के सोलन में 10 अक्टूबर को प्रियंका गांधी की रैली प्रस्तावित है। इस रैली के जरिए प्रियंका गांधी कांग्रेस के चुनाव प्रचार का शुभारंभ करेंगी। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा पहुंची है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने छराबड़ा में अपना मकान बना रखा है। यहां पर सरकार ने उन्हें मकान बनाने के लिए 118 के तहत जमीन दे रखी है। छराबड़ा में बने मकान पर प्रियंका गांधी समय समय पर आती रही हैं। खासकर गर्मियों के दौरान प्रियंका गांधी कई बार छराबड़ा के लिए सोनिया और राहुल गांधी के साथ भी आ चुकी है।

कांग्रेस के चुनाव का होगा शंखनाद
प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने उनके कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली है। 10 अक्टूबर को प्रियंका गांधी सोलन जाएंगी। यहां वे ऐतिहासिक ठोडो ग्राउंड में जनसभा करेंगी। इस कार्यक्रम से हिमाचल में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद होगा। जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी के आने का कार्यक्रम बीती रात ही फाइनल हुआ है। कार्यक्रम फाइनल होने पर पार्टी के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने इसकी सूचना प्रदेश के नेताओं को दी।

पुलिस ग्राउंड की जगह ठोडो ग्राउंड में होगी प्रियंका की जनसभा
बता दे कि लंबे समय से कांग्रेस सोलन में अपनी जनसभा पुलिस ग्राउंड में कराती रही है। इस बार पार्टी अपना कार्यक्रम ठोडो ग्राउंड में करवाना चाहती है। प्रियंका गांधी का हिमाचल के लोगों को में काफी क्रेज है। इसे देखते हुए सोलन में उनकी जनसभा करवाई जा रही है, ताकि आने वाले चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिल सकता है। शिमला संसदीय क्षेत्र के अधिकतर कार्यक्रम सोलन में होते हैं क्योंकि यह संसदीय क्षेत्र के बीच में स्थित है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवकुमार बोले
विधानसभा चुनाव के ऐलान के पहले भाजपा ने मंडी में युवा मोर्चा की संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बनाया था। हालांकि वे खराब मौसम के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे, लेकिन उन्होंने वर्चुअली युवा की रैली का संबोधित किया था। यह कार्यक्रम भाजपा का हिमाचल में चुनावी शंखनाद था। अब कांग्रेस भी अपने राष्ट्रीय नेताओं को हिमाचल में उतार रही है। इसी के तहत प्रियंका का कार्यक्रम बना है।कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने इस कार्यक्रम की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर काे प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय हुआ है।

पार्टी के सह प्रभारी संजय दत्त ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे को लेकर मंगलवार को सोलन में पार्टी के सह प्रभारी संजय दत्त ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनसभा स्थल का निरीक्षण भी किया। कांग्रेस ठोडो ग्राउंड के साथ ही पुलिस ग्राउंड का वैकल्पिक स्थान भी देख रही है। बैठक में सोलन की विधायक कर्नल धनीराम शांडिल अर्की के विधायक संजय अवस्थी के साथ अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। संजय दत्त ने कहा कि लोगों की बड़ी मांग आ रही थी कि प्रियंका गांधी की रैली हिमाचल में हो अब प्रियंका गांधी से समय मिला है 10 अक्टूबर को सोलन में ऐतिहासिक जनसभा होने वाली है। इस जनसभा में प्रदेश की सभी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+