प्रियंका गांधी ने हिमाचल में निकाली 'परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली', याद दिलाई खुद्दारी
प्रियंका गांधी ने हिमाचल में निकाली 'परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली', याद दिलाई खुद्दारी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव का मोर्चा संभाल लिया है. यहां के मंडी में उन्होंने 'परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली' निकाली. जहां उन्होंने धार्मिक और इमोशनल दोनों कार्ड खेला. साथ ही हिमाचल की जनता को खुद्दारी भी याद दिलाई. इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल के लोग हर पांच साल में सरकार बदलने का अपना रिवाज जारी रखें. इसके साथ ही उन्होंने यहां की संस्कृति और परंपरा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैंपेन पर पलटवार भी किया.

प्रियंका गांधी ने बाबा भूतनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना करके यहां के लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश की. साथ ही उन्होंने राज्य को बनाने में अपनी दादी इंदिरा गांधी के योगदान की भी याद दिलाई. वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मंच पर लाकर जनता को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की गई कि कांग्रेस जो वादा करती है उसे निभाती भी है. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा अच्छी है. इनसे सरकार और नेता सब ठिकाने रहते हैं.
प्रियंका गांधी के 5 निशाने
1. प्रियंका गांधी ने मंडी के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी से पहले यहां पर नरोत्तम वजीर हुआ करते थे. जो प्रजा से मनमाना लगान वसूलते थे. उस समय की खुद्दार जनता ने यहां के वजीर को बदल डाला. प्रियंका ने कहा कि आप भी उसी तरह से जयराम ठाकुर की सरकार को बदल डालो.
2. मंडी पहुंचने से पहले प्रियंका ने बाबा भूतनाथ मंदिर जाकर शंकर भगवान की पूजा अर्चना की. प्रियंका के इस कदम को धार्मिक कार्ड बताया जा रहा है. उन्होंने यहां की जनता से खुद को कनेक्ट करने की कोशिश की. दरअसल, हिमाचल के लोग बहुत धार्मिक होते हैं और वो पूजा पाठ में बहुत ज्यादा यकीन रखते हैं.
3. प्रियंका गांधी ने अपनी दादी का नाम लेकर अपने परिवार का यहां के लोगों से खास कनेक्शन साबित करने की कोशिश की. हिमाचली लोगों को अपना बताने की कोशिश की. इशारों में ही प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग चुनाव आने पर यहां लगाव का दिखावा करते हैं. जबकि उनकी दादी इंदिरा का दिल से यहां के लोगों से जुड़ाव था.
प्रियंका ने कहा कि जब इंदिरा गांधी ने हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया तो लोग यह सवाल करते थे कि पैसे की कमी की वजह से राज्य कैसे चलेगा? लेकिन दादी जानती थीं कि यह राज्य लोगों की मेहनत के बल पर जरूर चलेगा और आज हिमाचल आपकी मेहनत के बूते पर खड़ा है.
4. प्रियंका गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी पर भी बीजेपी सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा. हिमाचल के युवा नौकरी चाहते हैं और सरकार अग्निवीर योजना लेकर आई. राज्य सरकार के विभागों में 63 हजार सरकारी पद खाली हैं. लेकिन जयराम सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही. प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी. हम पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे.












Click it and Unblock the Notifications