क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हिमाचल: टिकट की आस लिए आप में आए नेताओं को लगेगा झटका, पार्टी ने बताया अपना फार्मूला

Google Oneindia News

शिमला, 30 मार्च: हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता शेर सिंह ने कहा कि जरूरी नहीं पार्टी में शामिल सभी नेताओं को टिकट मिले। चुनाव में टिकट का फैसला सर्वे और छवि के आधार पर होगा। टिकट पर अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। शेर सिंह ने कहा कि आप को बड़े चेहरों की जरूरत नहीं है। आम आदमी ही पार्टी के लिए बड़ा चेहरा है।

हिमाचल प्रदेश

उन्होंने कहा कि दिल्ली व पंजाब में कभी दो राजनीतिक दल ही हुआ करते थे। हिमाचल की तरह दोनों राज्यों में भाजपा व कांग्रेस के नेता तीसरे विकल्प को सिरे से नकारते थे। दोनों राज्यों के लोगों ने भाजपा व कांग्रेस को नकार आप को तीसरे विकल्प के रूप में चुना। हिमाचल में भी दोनों दलों के नेता गलतफहमी न पालें। झाडू जब चलता है तो भाजपा व कांग्रेस कुछ नहीं देखता, वह सिर्फ सफाई करता है। प्रदेश की जनता ने भी इस बार बदलाव का मन बना लिया है।

जनता की मांग पर छह अप्रैल को मंडी में तिरंगा यात्रा (रोड शो) होगी। यात्रा 11 बजे विक्टोरिया पुल से शुरू होगी। सेरी मंच पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद तिरंगा यात्रा पड्डल मैदान में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पार्टी ने करीब ढाई लाख लोगों को जोड़ा है। पंजाब के सिख श्रद्धालुओं द्वारा बाइक पर लगाए जाने वाले झंडे को लेकर भाजपा बेवजह शोर मचा रही है। इस अवसर पर पार्टी के सदर हलके के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह स्मार्टी भी उपस्थित थे।

यूपी बोर्ड परीक्षा: आज होने वाला 12वीं अंग्रेजी का पेपर लीक, एग्जाम कैंसिलयूपी बोर्ड परीक्षा: आज होने वाला 12वीं अंग्रेजी का पेपर लीक, एग्जाम कैंसिल

Comments
English summary
himachal pradesh arvind kejriwal aam aadmi party ticket distribution formula
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X