Opposition Meeting: हेमंत सोरेन बोले- नीतीश ने मेहनत से जोड़ा विपक्षी दलों को, मील का पत्थर साबित होगी बैठक
रांची। भाजपा विरोधी दलों की एकता की हमेशा वकालत करने वाले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा के पुल बांधे। उन्होंने संयुक्त बैठक को नीतीश कुमार की मशक्कत बताते हुए कहा कि यह बैठक विपक्षी दलों की एकजुटता में मील का पत्थर साबित होगा।
बैठक समाप्त होने के बाद उन्होंने कहा कि देश की अनेकता में एकता में भी दरारें पड़ने लगी हैं। कहीं न कहीं कुछ ना कुछ उसे दुरुस्त करने का काम करना होगा। अलग-अलग विचारधारा के लोग बैठक में आए हैं। कई चीजों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान परिस्थिति को यहां आम लोगों के सहूलियत के हिसाब से स्थापित करना है।

सोरेन ने कहा कि पहली बैठक का आयोजन कर नीतीश कुमार ने बड़ी मशक्कत से विपक्ष को एक रूप में जोड़ने का प्रयास किया। यह कहा जाए कि यह पहली झलक है। इसकी विवेचना होगी कि कौन बैठक में नहीं आया, लेकिन इसमें और भी ज्यादा दलों के जुड़ने की उन्होंने संभावना जताई।
हेमंत सोरेन ने कहा कि शुरूआत तो करनी पड़ेगी। यह देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इमानदार और संकल्पित सोच के साथ आगे बढ़ा जाए तो हर मंजिल मिल सकती है, हर लड़ाई जीती जा सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश का जो एक चेहरा है, उस चेहरे को स्थापित करने का प्लेटफार्म तैयार करने के लिए यह पहली बैठक है। समय-समय पर हम बातों को शेयर करेंगे।रांची। भाजपा विरोधी दलों की एकता की हमेशा वकालत करने वाले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा के पुल बांधे। उन्होंने संयुक्त बैठक को नीतीश कुमार की मशक्कत बताते हुए कहा कि यह बैठक विपक्षी दलों की एकजुटता में मील का पत्थर साबित होगा।
बैठक समाप्त होने के बाद उन्होंने कहा कि देश की अनेकता में एकता में भी दरारें पड़ने लगी हैं। कहीं न कहीं कुछ ना कुछ उसे दुरुस्त करने का काम करना होगा। अलग-अलग विचारधारा के लोग बैठक में आए हैं। कई चीजों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान परिस्थिति को यहां आम लोगों के सहूलियत के हिसाब से स्थापित करना है।
सोरेन ने कहा कि पहली बैठक का आयोजन कर नीतीश कुमार ने बड़ी मशक्कत से विपक्ष को एक रूप में जोड़ने का प्रयास किया। यह कहा जाए कि यह पहली झलक है। इसकी विवेचना होगी कि कौन बैठक में नहीं आया, लेकिन इसमें और भी ज्यादा दलों के जुड़ने की उन्होंने संभावना जताई।
हेमंत सोरेन ने कहा कि शुरूआत तो करनी पड़ेगी। यह देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इमानदार और संकल्पित सोच के साथ आगे बढ़ा जाए तो हर मंजिल मिल सकती है, हर लड़ाई जीती जा सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश का जो एक चेहरा है, उस चेहरे को स्थापित करने का प्लेटफार्म तैयार करने के लिए यह पहली बैठक है। समय-समय पर हम बातों को शेयर करेंगे।

Click it and Unblock the Notifications