बाबा रामदेव ने कहा- हेमंत सोरेन कर रहे अच्छा काम, ईडी की कार्रवाई राजनीतिक विषय

रांची,10 नवंबर- योग गुरु बाबा रामदेव ने गुरुवार को रांची में कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अच्छा काम कर रहे हैं। बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका पैर छूकर आशीर

रांची,10 नवंबर- योग गुरु बाबा रामदेव ने गुरुवार को रांची में कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अच्छा काम कर रहे हैं। बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यही नहीं मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

hemant seron

रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों को दिया यह जवाब

इससे पूर्व बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा कि ईडी की कार्रवाई एक राजनीतिक विषय है। दरअसल, पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि क्या भाजपा सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान कर रही है। इसी प्रश्न के जवाब में बाबा रामदेव ने सिर्फ इतना कहा कि यह राजनीतिक विषय है।

17 नवंबर को ईडी ने मुख्यमंत्री को किया है तलब

मालूम हो कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन Hemant Soren को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने 17 नवंबर 2022 को पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी ने मुख्यमंत्री को दूसरी बार समन किया है। ईडी की टीम मुख्यमंत्री से 1000 करोड़ के अवैध खनन और मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ करना चाहती है। पहली बार समन के बाद मुख्यमंत्री ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुए थे। अब दूसरी बार ईडी ने उन्हें बुलाया है।

झामुमो-कांग्रेस- केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरी बार भेजे गए समन के बाद से झारखंड की राजनीति एक बार पुन: गरमा गई है। सत्ताधारी दल झामुमो और कांग्रेस के नेता विपक्षी दल भाजपा पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। झामुमो और कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ईडी और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। अब देखने वाली बात यह है कि 17 नवंबर को मुख्यमंत्री ईडी के समक्ष हाजिर होते हैं या नहीं।

1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में होनी है पूछताछ

उल्लेखनीय है कि 1000 करोड़ के इस अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा जेल में बंद हैं। पंकज मिश्रा के घर से हेमंत सोरेन के चेकबुक व पासबुक मिले थे। वहीं, नेताओं-नौकरशाहों के करीबी प्रेम प्रकाश भी जेल में बंद हैं। प्रेम प्रकाश के घर से सीएम हाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के हथियार बरामद हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+