Jharkhand News: हेमंत सरकार को घेरने की तैयारी में AAP, लातेहार में निकलेगी परिवर्तन रैली
झारखंड में आम आदमी पार्टी ने लातेहार में परिवर्तन रैली करने जा रही है। जिसमें मौजूदा सरकार नीतियों में कमियों को जनता के बीच रखा जाएगा।

Latehar: झारखंड (Jharkhand) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) ने हेमंत सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। बुधवार को परिवर्तन रैली के जरिए पार्टी जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। 'आप' परिवर्तन रैली झरिया डैम स्थित पेट्रोल पंप से शुरू हो कर थाना चौक तक जायेगी। इसके बाद जुबली चौक के होटल द कार्निवल में एक सभा का आयोजन किया जायेगा।
ढ़वा जिला प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन सरकार की मनमानियों से उब गयी है। पूरे प्रदेश में रिश्वतखोरी का बोलबाला है, जबकि बेरोजगारी चरम पर है। इन मुद्दों के खिलाफ परिवर्तन रैली में आवाज उठायी जायेगी।
AAP के ये नेता करेंगे संबोधित
इस सभा को आम आदमी पार्टी (AAP) के देश संयोजक डीएन सिंह, उप संयोजक प्रेम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह सगंठन मंत्री नरेंद्र कुमार चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष (कृषि प्रकोष्ठ) सह गढ़वा जिला प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता सौरव श्रीवास्तव, ओंकार नाथ जायसवाल और जिला संयोजक परमेश्वर गंझू संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications