सुपर-स्पेशियलिटी सुविधाओं के साथ लैस किया जाएगा पंजाब के डेंटल कॉलेजों को: बलबीर सिंह

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में विश्व स्तरीय ओरल हेल्थ केयर सर्विस को यकीनी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कई प्रोजेक्टों का ऐलान किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने अमृतसर और पटियाला के सरकारी डैंटल कॉलेजों की अपग्रेडेशन के अलावा जिला अस्पतालों में एडवांस्ड डेंटल इम्प्लांट सेंटर बनाने और ऑर्थो पैंटोमाइम (ओपीजी) मशीनें स्थापित करने समेत कई प्रोजेक्टों का ऐलान किया।

Health Balbir Singh

उन्होंने दांतों के डॉक्टरों को अपने क्षेत्र की उन्नत तकनीकें सीखकर महारत हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हम जिला अस्पतालों में बेहतर कारगुजारी वाले दांतों के डॉक्टरों को सम्मानित करेंगे। साथ ही, उनको सीधे तौर पर मेडिकल कॉलेजों में तैनात करने का भी ऐलान किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने बलबीर सिंह ने आगे कहा कि राज्य में दांतों के डॉक्टरों के सभी खाली पद जल्द भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि मोहाली, पटियाला, जालंधर, रूपनगर और अमृतसर समेत पांच जिला अस्पतालों में एडवांस्ड डेंटल इम्प्लांट सेंटर खोले जा रहे हैं।

इसके साथ ही अमृतसर और मोहाली के जिला अस्पतालों में हाई-टेक ओपीजी मशीन-अतिरिक्त और निचले जबड़े का पैनोरामिक स्कैनिंग डेंटल एक्स रे-स्थापित की जा रही हैं। इन दो मुख्य पायलट प्रोजेक्टों की सफलता के बाद, यह सेवाएं सभी जिला अस्पतालों में शुरू की जाएंगी।

नेशनल ओरल हेल्थ प्रोग्राम (एनओएचपी) पंजाब के अंतर्गत राज्य के 280 मेडिकल अफसरों (डैंटल) के लिए मोहाली में करवाए गए 5वें सालाना डेंटल री-ओरिएंटेशन प्रशिक्षण सेशन की अध्यक्षता करते हुए डॉ.बलबीर सिंह ने पंजाब के लोगों को ओरल हेल्थ केयर सेवाएं मुहैया करवाने के लिए एनओएचपी पंजाब के यत्नों की सराहना की।

उन्होंने बताया कि इस साल पंजाब में 5431 मरीजों के मुफ्त मुकम्मल दांत इमप्लांट किए गए, जबकि पिछले साल राज्य की डेंटल ओपीडी में चलाए गए दांतों से संबंधित रोगों के इलाज हेतु अलग-अलग बीमारियों के लिए 67478 स्कूली बच्चों और 48028 मरीजों की जांच और इलाज किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दांतों के मरीजों के अधिक से अधिक दांत इम्प्लांट करने वाले जिलों को भी सम्मानित किया और उन्होंने मेडिकल अफसरों (डेंटल) को भी सम्मानित किया, जिन्होंने साल में अधिक से अधिक ओरल सरजरियां की। डेंटल ओपीडीज में बढिया आईईसी सामग्री प्रदर्शित की या फिर विश्व तम्बाकू मुक्त दिवस पर नवीनतम तम्बाकू विरोधी जागरूकता गतिविधियां करवाईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+