हरियाणा की खट्टर सरकार की मुफ्त इलाज योजना मरीजों के लिए बनी संजीवनी, जानें इनके बारे में

निरोगी काया सुखी जीवन का मूल मंत्र है। हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रतिनिधित्‍व वाली भाजपा सरकार का इसलिए राज्‍य में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं बेहतर करने पर फोकस रहा है। खट्टर सरकार की बहुआयामी स्वास्थ्य योजनाओं से प्रदेश में जहां मेडिकल विश्वविद्यालयों, कालेजों कीं संख्या बढ़ी है। वहीं नागरिक अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक केंद्रों और आयुर्वेदिक होम्योपैथी और यूनानी सेंटरों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। वर्ष 2014 से अब तक 2807 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की गई है, जिससे प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला है।

cm khattar

बता दें हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्‍य है जहां हेपेटाइटिस-सी व बी के मरीजों को दवाइयां मुफ्त दी जा रही हैं। मरीजों के लिए ई-संजीवनी ओपीडी कारगर साबित हो रही है, जिससे उन्हें घर बैठे निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है। मरीजों को नागरिक अस्पतालों में आवाजाही में दिक्कत न हो, इसका भी सरकार द्वारा खास ख्‍याल रखा जा रहा है।

वहीं मरीजों के इलाज के लिए 59 मेडिकल मोबाइल यूनिट चालू कर रखी हैं, जिसका मरीज खूब फायदा ले रहे हैं। यही नहीं एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा देश में प्रथम स्थान पर है।

प्रदेश सरकार ने मरीजों को भविष्य में असुविधा न हो इसके लिए भी योजना बनाई है। इसके तहत 144 भवनों का निर्माण किया जा रहा, जिनमें 48 उप-स्वास्थ्य केंद, 46 पीएचसी, 33 सीएमसी और 17 जिला नागरिक अस्पताल शामिल हैं।

सरकार की मुफ्त इलाज योजना मरीजों के बनी संजीवनी

इलाज योजना लागू की है। इसके तहत सात प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों के लिए सर्जरी, लैब टेस्टिंग, इलाज (एक्स-रे, ईसीजी और अल्ट्रासाउंड सेवाएं, ओपीडी/इनडोर सेवाएं, आवश्यक दवाएं, रेफरल परिवहन और दंत चिकित्सा उपचार निःशुल्क उपलब्ध है। हिमोफिलिया, थैलेसिमिया तथा कैंसर के मरीजों को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी गई है।

मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी सर्विस के लिए 610 एम्बुलेंस हर समय उपलब्ध हैं। 17 जिला सिविल अस्पतालों में सिटी स्कैन, 22 सिविल अस्पतालों में हैमोडायलिसिस, 5 जिला सिविल अस्पतालों में एमआरआई और 4 केंद्रों पर कार्डियोलॉजी सेवाएं भी शुरू की गई हैं। अंबाला सिविल अस्पताल और अंबाला छावनी में कैंसर के इलाज के लिए अटल कैंसर देखभाल केंद्र शुरू किया गया है।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 13 सिविल अस्पतालों को 100 बिस्तरों वाले अस्पताल से 200 बिस्तरों वाले अस्पतालों में और अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल को 200 बिस्तरों वाले अस्पताल से 300 बिस्तरों वाले अस्पताल में अपग्रेड किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+