मंगलवार को हरियाणा को मिलेगी बड़ी सौगात: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्मंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 20 जून मंगलवार को हरियाणा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है, केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी राज्य को करीब 3700 करोड़ रुपए की विभिन्न बड़ी सड़क विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जिनके पास लोक निर्माण विभाग का प्रभार भी है , ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सुबह 11 बजे सोनीपत में दिल्ली से पानीपत तक आठ लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 फ्लाई ओवरों का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना 24 किलोमीटर लंबी और इस पर कुल लागत करीब 900 करोड़ रुपए है।

dushyant-chautala

उन्होंने बताया कि दोपहर 3.30 बजे करनाल जिले के गांव कुटैल में नितिन गडकरी करनाल ग्रीन फील्ड छह लेन रिंग रोड परियोजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना कुल 35 किलोमीटर लंबी है और इस पर करीब 1700 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी तरह शाम 5.30 बजे केंद्रीय मंत्री अंबाला जिले के गांव जंडली में अंबाला ग्रीन फील्ड सिक्स लेन रिंग रोड परियोजना के निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना की कुल लंबाई 23 किलोमीटर है और इस पर कुल 1100 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार सड़क नेटवर्क को निरंतर मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि इन तीन बड़े सड़क प्रोजेक्ट से प्रदेश में आधारभूत ढांचे की तस्वीर बदलेगी और उद्योगों के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर से हरियाणा के साथ-साथ प्रदेश से गुजरने वाले पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के मुसाफिरों को भी इस रोड प्रोजेक्ट का पूरा लाभ मिलेगा। इसी तरह अंबाला और करनाल रिंग रोड बनने से दोनों जिलों में शहर में लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों को निजात मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+