Yellow Alert: हरियाणा के कई शहरों में बूंदाबादी के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़। उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली के बाद अब हरियाणा में भी मौसम बदल गया है। शनिवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है जो रविवार को भी जारी रही। रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई। इससे हल्‍की ठंड ने भी दस्‍तक दे दी है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी बारिश जारी रहेगी।

 Haryana Weather Forecast: Yellow alert of rain in Haryana, drizzle in many cities including Panipat, know todays weather

पानीपत में रविवार को भी बादल छाए रहे। सुबह हल्की वर्षा हुई। हल्की वर्षा ने ठंड का अहसास कराया। तापमान सात डिग्री तक गिरने से दिन भर मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिन तक हल्की और मध्यम वर्षा जारी रहेगी। एक दिन पहले शनिवार को भी सुबह से ही बादल छाए थे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। पानीपत का अधिकतम अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 22 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 96 से 81 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में और गिरावट होगी। यह 23 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को पानीपत का एयर इंडेक्स महज 22 रहा। इस स्तर की हवा को बेहतर श्रेणी में रखा जाता है। वायु गुणवत्ता में सुधार रहने से उद्यमियों ने राहत की सांस ली है। 200 एसपीएम से ऊपर एयर क्वालिटी इंडेक्स जाने पर ग्रैप लागू हो जाएगा। मौसम में ठंडक का अहसास होने से बिजली की मांग में कमी आई है। घरों में एसी चलना बंद हो गया है। बिजली निगम के एक्सईएन विनोद गोयल के मुताबिक पिछले दिनों बारिश होने के कारण धान में पानी देने के लिए बिजली की जरूरत नहीं पड़ रही है।खेतों में बिजली की मांग कम हुई है। उद्योगों की बिजली की मांग बराबर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+