फैमिली आईडी से जुडे़गा पेयजल कनेक्शन, हरियाणा सरकार ने शुरू की तैयारी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत पानी कनेक्शन को लेकर नई नीति बनाई है, जिसके तहत गांवों में अब प्रत्येक पेयजल कनेक्शन को परिवार पहचान पत्र के साथ लिंक किया जाएगा, यानी उसके साथ मैपिंग की जाएगी। जींद में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने इसे लेकर सक्षम युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया कि ये पूरी योजना किस तरह से काम करेगी। रणधीर मताना का कहना हैं कि देश में हरियाणा पहला राज्य है जिसमें सभी पेयजल कनेक्शन को परिवार पहचान पत्र के साथ लिंक किया जाएगा।

 Haryana: Water Connection will be link with Family ID
सरकार द्वारा सभी योजनाओं का लाभ देने के लिए परिवार पहचान पत्र से लिंक करवाने की अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। इसके तहत सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं में परिवार पहचान पत्र को लिंक करने के कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। इसी कड़ी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा भी प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल कनेक्शन को परिवार पहचान पत्र के साथ लिंक करने के कार्य की शुरुआत कर दी गई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+