हरियाणा: परिवहन मंत्री बोले, 1 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में खण्डहर पड़े सामुदायिक भवन की जगह करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नया सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।
मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ की स्थानीय भाटिया कॉलोनी को करीब एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्यों की सौगात दी।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कॉलोनी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी है। बल्लभगढ़ विधानसभा को विकास के लिए खूब पैसा दिया है। उन्होंने इस अवसर पर पंजाबी बाड़ा वासियों के लिए खंडहर हो चुके सामुदायिक भवन की जगह नया सामुदायिक भवन बनाने की भी घोषणा की। इस पर करीब डेढ़ करोड़ की लागत आएगी, जिसका शिलान्यास भी जल्द किया जाएगा।
हरियाणा के परिवहन एवं उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ विधानसभा के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। गुरुग्राम कनाल के साथ बनाई जाने वाली RMC रोड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। शिक्षा के क्षेत्र में भी करोड़ों रुपए हरियाणा सरकार द्वारा बल्लभगढ़ में खर्च किए गए हैं, जिनमें बेटियों के लिए नया स्कूल भवन बना। श्रीमती सुषमा स्वराज PG कॉलेज बना।
बल्लभगढ़ में 150 किलोमीटर लंबी रोड भी बनाई गई। लगातार लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार से धनराशि लेकर हम आ रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इसके अतिरिक्त बल्लभगढ़ के लिए 10 करोड़ 70 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों की फाइल टेंडर प्रक्रिया मे लगी है। टेंडर पास होते ही विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications