हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बड़ी पहल, पर्यावरण बचाने के लिए प्लास्टिक होगी बैन
करनाल, 13 अप्रैल: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की ओर से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अभी तक प्लास्टिक पर रोक नहीं लगा पाया है। विभाग की ओर से 15 मार्च तक प्लास्टिक पर बैन के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने आदेश जारी किए गए थे लेकिन अभी तक विभाग के अधिकारी स्थित स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। बाजार में प्लास्टिक का सामान सरेआम बिक रहा है और व्यापारी वर्ग में धडल्ले से ग्राहकों को प्लास्टिक में सामान दे रहे हैं।

विभाग के आदेशा के अनुसार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक के झंडों से लेकर ईयरबड तक पर एक जुलाई से पाबंदी होगी। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने इसके उत्पादन, भंडारण, वितरण और इस्तेमाल से जुड़े सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है। इसमें 30 जून से पहले इन पर पाबंदी की तैयारी पूरी करने को कहा गया है। इस संबंध में जिला अधिकारियों ने भी कार्रवाई की लेकिन अब धर में लटकती दिखाई दे रही है।
इधर विभाग के अधिकारी अपनी खानापूर्ति के चलते पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को बढ़ावा दे रहा है जबकि बाजार में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं रोक पाया है। क्षेत्रीय अधिकारी शेलेंद्र जैन ने बताया कि 15 मार्च तक प्लास्टिक के स्टाक संबंधित रिपोर्ट करनी थी जिस पर काम किया जा रहा है। केंद्र के आदेशनुसार प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक है।
क्षेत्रीय अधिकारी शैलेन्द्र अरोड़ा के अनुसार हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की ओर से सड़क किनारे और डिवायडरों में पौधारोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक से वातावरण प्रदूषित होता है जिसके चलते इसके प्रयोग पर रोक लगाई गई है। जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को अभियान में शामिल किया जा रहा है और निजी संस्थाओं के सदस्यों को भी जोड़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications