हरियाणा पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान 12 नवंबर, जिला परिषद और पंचायत समिति मेंबर के लिए वोटिंग 9 नवंबर को

हरियाणा पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान 12 नवंबर, जिला परिषद और पंचायत समिति मेंबर के लिए वोटिंग 9 नवंबर को

चंडीगढ़। हरियाणा में पंचायत चुनावों के दूसरे चरण की घोषणा कर दी गई है। दूसरे चरण में अंबाला, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा व सोनीपत यानी 9 जिले शामिल किए गए हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति मेंबर के लिए मतदान 9 नवंबर और पंच-सरपंच के लिए 12 नवंबर को होगा।

 Haryana Panchayat Elections: Voting for the second phase on November 12, Voting

दूसरे चरण के पंचायत चुनावों में 1,023 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। सबसे ज्यादा सोनीपत में 2,36 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील हैं। दूसरे नंबर पर सिरसा में 152, रोहतक में 141 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। गुरुग्राम में सबसे कम 17 बूथ अति संवेदनशील हैं। पहले फेज में भी 9 जिलों पानीपत, भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला और यमुनानगर में चुनाव होगा। पहले इसमें फतेहाबाद भी शामिल था लेकिन आदमपुर उपचुनाव की वजह से हटा दिया गया।

पहले फेज में पंच-सरपंच के लिए 2 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन रिजल्ट भी आ जाएगा। पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति मेंबर का मतदान 30 अक्टूबर को होगा लेकिन इसका परिणाम सभी जिलों के साथ ही आएगा। दूसरे चरण में शामिल नौ जिलों में कुल 157 ब्लाक, 2683 ग्राम पंचायत, 25655 सरपंच, 1244 पंचायत समिति, 158 जिला परिषद पर चुनाव कराए जाएंगे। जिलेवार यदि सीटें को देखें तो कुल 29740 सीटों पर चुनाव करवाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+