Haryana Panchayat Elections: हिसार में गुरुवार को मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना
हिसार जिले में सरपंच और पंच का सरताज सजने का एक दिन बचा है। गांव स्तर पर चुनाव करवाने के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रजा है। जिले में मौजूद 307 पंचायत में सरपंच पद के लिए 1901 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े है। इसी प्रकार पंच पद के लिए 5173 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें सरपंच पद के लिए ईवीएम से चुनाव होगा तो पंच पद के लिए बैलेट पेपर से वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार शाम को ही इन पदों का परिणाम जारी हो जाएगा।

जिले में सरपंच और पंच पद के लिए 25 को होने वाले चुनाव को लेकर चल रहा प्रचार बुधवार शाम को बंद हो गया था। वीरवार को महाबीर स्टेडियम सहित जिले में अन्य जगह से पोलिंग पार्टियां ईवीएम देकर रवाना किया जा रहा है। रवाना होने से पहले उनकी रिहर्सल भी करवाई गई। जिले में मौजूद 307 पंचायत में से कुछ के सरपंच व पंच निर्वारोध चुने गए थे। अब बाकी बची हुई पंचायतों के चुनाव होने है।
जिले के गांवों में बूथ पर सभी पोलिंग पार्टियां वीरवार शाम तक पहुंच जाएंगी और बूथ को तरीके से लगाएंगी। शुक्रवार सुबह चुनाव शुरू होने से पहले बूथ पर माक पोल करवाई जाएगी। उसके बाद सात बजे चुनाव शुरू होगा। शाम तक मतदान होने के तुरंत बाद बूथ पर ही वोटों की गिनती करवाई जाएगी। गांव में सरपंच और पंच पद की अहम गरीमा होने के कारण यह चुनाव गांव के लोगों के लिए अहम भी है।












Click it and Unblock the Notifications