हरियाणा: HTET परीक्षा की डेट बढ़ाई गई, पंचायत चुनाव के चलते लिया गया फैसला

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अध्यापक पात्रता परीक्षा अब 12 और 13 नवंबर की बजाए अब तीन और चार दिसंबर का हाेगी। नौ जिलों में 12 नवंबर को चुनाव की घोषणा के बाद अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा एचटेट की तिथियों में बदलाव किया है। तिथियों में बदलाव की सरकार से स्वीकृति मिल गई है। बोर्ड चेयरमैन वीपी यादव का कहना है कि पंचायत चुनाव के चलते एचटेट परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। अन्य काेई बदलाव नहीं किया गया है।

HTET

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। आवेदन प्रक्रियां पूरी हो चुकी है। करीब तीन लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। चुनाव आयोग ने पिछले दिनों दूसरे चरण के पंचायत चुनावों की घोषणा की थी। जिसके तहत नौ जिलों में 12 नवंबर को चुनाव होंगे। 12 नवंबर को प्रदेश के 9 जिलों अंबाला, दादरी, गुडग़ांव, करनाल, कुरूक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत में पंच व सरपंच पदों के लिए चुनाव होने है।

12 नवंबर को चुनाव होने से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अध्यापक पात्रता परीक्षा की योजना में खलल पड़ गया है। मामला सरकार के पास पहुंचा। पहले 12 व 13 नवंबर की बजाए 13 व 14 नवंबर को अध्यापक पात्रता परीक्षाएं कराने पर विचार किया गया मगर बात नहीं बनी। चुनावी प्रक्रियां के चलते नवंबर में परीक्षाएं कराना ही संभव नहीं बन पाया। ऐसे में अब सरकार से बातचीत के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उच्च अधिकारियों ने तीन व चार दिसंबर की तिथि तय की है। तीन दिसंबर को लेवल एक पीजीटी की परीक्षा होगी और चार दिसंबर को लेवल-1 पीआरटी तथा लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा पूर्व निर्धारित समय शेड्यूल के अनुसार होगी।

इस बार 3.05 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए तीन लाख पांच हजार 717 आवेदन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को मिले है। जिनमें लेवल-1 पीआरटी के लिए 60794, लेवल-2 टीजीटी के लिए एक लाख 49 हजार 630 व लेवल-3 पीजीटी के लिए 95 हजार 493 परीक्षार्थियों के आवेदन आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+