हरियाणा पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं, चुनाव आयोग ने वायरल मैसेज को बताया फेक

नई दिल्ली। हरियाणा में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। चुनाव की तारीखों को लेकर सोशल मीडिया पर मैसेज हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि चुनाव 13 सितंबर को होंगे, लेकिन राज्य चुनाव आयोग ने इस वायरल मैसेज को गलत बताया है और स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। राज्य चुनाव आयोग के सचिव डा. इंद्रजीत ने कहा कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से 13 सितंबर को पंचायत चुनाव की सूचना फैलाई जा रही है, जो पूरी तरह से अफवाह है। अभी तक पंचायत चुनाव के संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

Haryana Panchayat Election: Election Commission said Date not announced yet

डा. इंद्रजीत ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर एक मैसेज को तेजी से वायरल किया जा रहा है कि सिरसा जिले की अहमदपुर ग्राम पंचायत को छोड़कर पूरे हरियाणा में 13 सितंबर को पंचायत चुनाव का मतदान होगा। उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग ने इस तरह की कोई सूचना जारी नहीं की है। इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। जब भी पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान किया जाएगा तो उसकी आधिकारिक सूचना हरियाणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा दी जाएगी।

उधर, हरियाणा को पहली बार पढ़ी-लिखी पंचायतें देने वाली भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने इसके लिए बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। हर घर तिरंगा अभियान से पहले शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशालाओं में भी प्रदेश अध्यक्ष का जोर पंचायत चुनाव की तैयारी पर रहा है। अब विशेष रूप से धनखड़ पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं से चर्चा कर रहे हैं।

पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ा जाए या नहीं, इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री व वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ताओं से सलाह कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है और इस विषय पर 24 अगस्त को एक बैठक भी बुलाई गई है। गुरुग्राम में होने वाली इस बैठक पर सभी की नजर रहेगी।

नगर निकाय चुनाव में मिली शानदार सफलता से गदगद भाजपा पंचायत चुनाव के लिए तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की कड़ी में प्रमुख नेताओं की ड्यूटी लगाई है। प्रदेश प्रभारी के रूप में खुद कृषि मंत्री जेपी दलाल को पंचायती राज चुनाव की कमान सौंपी गई है और सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+