खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 10 गोल्ड सहित 31 मेडल के साथ हरियाणा नंबर वन

पंचकूला, 6 जून। हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्म में 10 गोल्ड सहित 31 मेडलों के साथ हरियाणा पदक तालिका में नंबर एक पर पहुंच गया है। हरियाणा के खाते में 10 गोल्ड, 8 सिल्वर और 13 कांस्य पदक हैं। महाराष्ट्र भी 9 गोल्ड सहित 21 पदकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

Haryana on number one position in medals won in Khelo India Youth Games

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में कबड्डी मैच में हरियाणा की लड़कियों ने सबसे पहले फाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को एक तरफा मुकाबले में 50-15 अंकों से हराकर हरियाणा की छोरियों ने कमाल कर दिखाया। दूसरा सेमीफाइनल महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच होगा।

Haryana on number one position in medals won in Khelo India Youth Games

सोमवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की थांग ता की खिलाड़ी प्रीति ने अंडर 18 के गर्ल्स वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इस वर्ग में मणिपुर की कोंजेंगबम थाजा चानू ने गोल्ड लिया जबकि जम्मू एवं कश्मीर की सायरा जहूर ने सिल्वर पदक प्राप्त किया।

Haryana on number one position in medals won in Khelo India Youth Games

पुरुषों की आर्टिस्टिक ग्रुप योगा टीम जिसमें रोहित कुमार, सागर रंगा, जीतू, गौरव और प्रभात कुमार शामिल है, ने हरियाणा को गोल्ड दिलाया। इसके साथ ही अब तक हरियाणा के खाते में सात गोल्ड मेडल आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+