विकास कार्य करवाने के लिए सरकार के साथ चलेंगे नवनिर्वाचित सरपंच

हरियाणा के अधिकतर नवनिर्वाचित सरपंच अपनी-अपनी पंचायतों में विकास कार्य करवाने के लिए सरकार के साथ चलेंगे। सरपंचों ने जीत के बाद सरकार के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं। दक्षिण हरियाणा के सरपंचों ने जहां 3 दिन पहले गुरुग्राम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मुलाकात कर चुके, वहीं दो विधानसभा क्षेत्रों के सरपंच उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास पहुंचे। सरपंचों ने गठबंधन सरकार में अपनी आस्था जताई है। साथ ही विकास कार्यों के लिए अपनी बात भी रखी।

Sarpanch

करनाल जिले के नीलोखेड़ी हलके के जजपा से जुड़े सरपंच-पंच मंगलवार को हलका प्रधान विनोद की अगुवाई में उपमुख्यमंत्री से मिले। उनके आवास पर हुई मुलाकात में दुष्यंत चौटाला ने उन्हें मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं। रोहतक जिले के किलोई हलके के अनेक सरपंचों ने भी मंगलवार को ही चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम से उनके आवास पर मुलाकात की।

इस अवसर पर राज्यमंत्री अनूप धानक भी मौजूद रहे। सभी सरपंचों ने अपना-अपना परिचय करवाया और विकास कार्र्यों में सहयोग का आग्रह किया। नीलोखेड़ी हलके के नवनिर्वाचित सरपंच मंगलवार देर शाम ही चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम से मिले। इस दौरान नीलोखेड़ी से आजाद विधायक धर्मपाल गोंदर भी मौजूद रहे। उन्होंने नीलोखडी को उपमंडल बनाने के लिए डिप्टी सीएम का आभार जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+