हरियाणा: विधानसभा में नैना चौटाला ने उठाया बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन ना देने का मामला

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन बाढड़ा में किसानों को बिजली आधारित ट्यूबवेल कनेक्शन न देने का मामला खुब गुंजा। विधायक नैना सिंह चौटाला ने शुक्रवार को विस सत्र में किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन आवंटन में आ रही कठिनाईयों को सदन में रखा।

विधानसभा में किसानों की मांग को उठाते हुए विधायक नैना चौटाला ने कहा की बाढड़ा को वर्ष 2011 में डार्क जोन घोषित होने कारण किसानों को बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन देने पर रोक लगा दी गई थी।

haryana-naina-chautala

मजबूरन लोगों ने अपनी घरेलू कार्यों के लिए सोलर कनेक्शन ले लिए थे। अब बाढड़ा के डार्क जोन से बाहर होने के बाद वर्ष 2018 से पहले आवेदन कर चुके किसानों को बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाने हैं। परंतु बिजली निगम द्वारा शर्त लगा दी गई हैं कि जिन किसानों ने सोलर कनेक्शन ले रखे हैं, उन्हें बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे।

विधानसभा में बोलते हुए विधायक नैना चौटाला ने कहा कि बाढड़ा में भूजल स्तर 400 फीट से भी ज्यादा गहरा है। सोलर पंप सेट से कितनी गहराई से पानी निकाल कर फव्वारों द्वारा सिंचाई करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा की किसानों को पर्याप्त पानी न मिलने के कारण फसल की पूरी पैदावार भी नहीं मिल पाती। इसलिए मै सरकार से मांग करती हूँ कि सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन धारक किसानों को भी बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाए।

विधायक नैना सिंह चौटाला ने विस सत्र में किसानों की मांग को रखते हुए कहा की प्रदेश सरकार वर्ष 2021 तक आवेदन कर चुके किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दे रही हैं। परंतु बिजली निगम द्वारा शर्त लगाई गई है कि 10 BHP से कम क्षमता वाले किसानों को सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन ही दिए जाएंगे। जबकि आवेदन के समय ऐसी कोई शर्त नहीं लगाई थी। उन्होंने कहा की किसान 5 साल से बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं। अब आवंटन के समय में सोलर कनेक्शन देने की शर्त लगाना किसानों के साथ अन्याय है। प्रदेश में अलग-अलग स्थान पर भूजल स्तर की गहराई भी अलग-अलग है।

बाढड़ा में भूजल स्तर की गहरा होने के कारण सोलर पंप द्वारा सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाना संभव नहीं है। विधायक नैना चौटाला ने प्रदेश सरकार से मांग की है की किसानों की परेशानी को समझते हुए किसानों पर सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन देने की लगाई गई शर्त को अनिवार्यता से बदलकर वैकल्पिक किया जाए। विधायक नैना चौटाला ने वर्ष 2018 से पहले आवेदन कर चुके किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए एस्टीमेट राशि इत्यादी फीस जमा करवाने का एक ओर अवसर देने की मांग की।

विधायक नैना सिंह चौटाला की मांग पर प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि विधायक द्वारा रखी गई किसानों की समस्याओं पर जल्द ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+