विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- पार्टी गांधी परिवार की गुलाम, बाहर निकलने की हिम्मत नहीं

चंडीगढ़, 10 सितम्बर। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की गुलाम है और इसलिए कांग्रेस उससे बाहर निकल ही नहीं सकती। इनकी सोच व हिम्मत ही नहीं है कि वह गांधी परिवार से बाहर निकलें। गृह मंत्री विज शनिवार को अम्बाला छावनी में जनता दरबार के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 41 हजार रुपए की टी-शर्ट पहनने के सवाल पर तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी कहते कुछ और दिखाते कुछ और हैं, वह बाते लोगों की करते हैं, मगर उनका जो कामकाज वह कुछ और ही है।

Anil Vij

केजरीवाल को देश से कुछ नहीं लेना, आदमपुर में उपचुनाव इसलिए यहीं से यात्रा शुरू की
आम आदमी पार्टी की यात्रा को लेकर गृह मंत्री विज ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केजरीवाल शातिर राजनीतिज्ञ है जिन्होंने भारत को एक नंबर का बनाने को लेकर हरियाणा के आदमपुर से यात्रा इसलिए शुरू की क्योंकि आदमपुर में उपचुनाव होने हैं। इनको देश, लोगों और नंबर वन से कुछ नहीं लेना देना, केजरीवाल को केवल वोट राजनीति करनी है इसलिए आदमपुर में वह आकर बहके हैं और यहां आकर उन्होंने बहकी-बहकी बाते कर अपने आपको सर्वज्ञाता बताने की कोशिश की। मगर, इनकी हकीकत सब जानते हैं। अब दिल्ली व पंजाब में क्या-क्या हो रहा है यह सब जान गए हैं और क्या इनका मकसद है लोगों को इसकी भी पूरी जानकारी है। एसवाईएल मामले में आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए मंत्री विज ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट का है और कोर्ट ने दोनों प्रदेशों को बैठकर मामला हल निकाले को कहा है। अब यह क्या सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर अपने-आप को मानते हैं।

हर साल नया मोर्चा बनाने की कोशिश- विज
तीसरे मोर्चे के गठन पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हर साल नया मोर्चा बनाने की कोशिश करते हैं और यह नई बात नहीं है। हर बार लोगों को इधर-उधर से पकड़कर लोगों को लाया जाता है और स्टेज पर खड़ा कर दिया जाता है। एक-दो दिन बाद ही सब अलग-अलग भी हो जाते हैं। वहीं, चौटाला परिवार एकजुट होकर लड़ने की बात कर रहा है इसपर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इनेलो परिवार क्या कर रहा है यह वहीं जाने या फिर जनता जाने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+